देश की खबरें | 12 मई : चीन में आया प्रलंयकारी भूकंप, 87 हजार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में मई महीने के 12वें दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। 2008 में 12 मई को बस दो पल के लिए धरती ने करवट बदली और चीन में 87 हजार लोग मौत की आगोश में समा गए। इतिहास के सबसे ताकतवर भूकंपों में शुमार इस प्राकृतिक आपदा में हजारों लोग लापता हुए, लाखों बेघर हो गए और इससे हुई संपत्ति के भारी नुकसान की भरपाई में बरसों लगे। भूकंप से करीब चार लाख लोग घायल हुए।