NIA ने उग्रवादियों को हथियार मुहैया कराने के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मिजोरम में उग्रवादियों को अवैध हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की आपूर्ति और तस्करी के मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान मिजोरम के रहने वाले वनलालदैलोवा, लालमुआनपुइया और लालरिनचुंगा उर्फ अल्बर्ट के रूप में हुई है.