देश की खबरें | हरियाणा: पत्रकार की उसके घर के पास हत्या करने के मामले में एनएचआरसी का डीजीपी को नोटिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में झज्जर जिले के लुहारी गांव में इस महीने की शुरुआत में एक पत्रकार की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस भेजा
नयी दिल्ली, 27 मई हरियाणा में झज्जर जिले के लुहारी गांव में इस महीने की शुरुआत में एक पत्रकार की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस भेजा
एनएचआरसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि खबर की सामग्री यदि सही है, तो यह पीड़ित के मानवाधिकार के उल्लंघन के गंभीर मुद्दे को उठाती है।
एक पत्रकार की 18 मई को उसके घर के पास गोली मारकर हत्या किये जाने से जुड़ी मीडिया की खबर पर आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया था।
बताया जाता है कि पीड़ित पत्रकार एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल के लिए काम कर रहा था और वह रात में भोजन करने के बाद टहलने के लिए निकला था, लेकिन इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी और भाग गए।
मानवाधिकार संस्था ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
एनएचआरसी द्वारा उद्धृत 19 मई की एक खबर के अनुसार, ग्रामीणों ने पीड़ित को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जिसने उसे गुरुग्राम के दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

