देश की खबरें | 31 जुलाई : महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा, महान लेखक प्रेमचंद का जन्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के स्वतंत्रता संग्राम में 31 जुलाई के दिन का खास महत्व है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नए प्रयोग किए जैसे खेती, पशु पालन और खादी। इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना-बाना बुनना शुरू किया।