जरुरी जानकारी | सोयाबीन डीगम कीमतों में मजबूती से बीते सप्ताह सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयात किये जाने वाले प्रमुख खाद्य तेल सोयाबीन डीगम के दाम में मजबूती के बाद बीते सप्ताह देश के तेल-तिलहन बाजारों में सभी खाद्य तेल-तिलहन के दाम मजबूत बंद हुए। डीगम तेल में आई इस तेजी के कारण सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम भी मजबूत बंद हुए।