देश की खबरें | कर्नाटक मंत्रिमंडल ने 3,400 करोड़ रु की परियोजनाओं को मंजूरी दी, बेंगलुरु संभाग को बड़ा हिस्सा मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को यहां नंदी हिल्स पर आयोजित बैठक में 3,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें से 2,050 करोड़ रुपये अकेले बेंगलुरु संभाग के तहत आने वाले जिलों के लिए निर्धारित किये गए हैं।