Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 4 बच्चों सहित पांच लोगों की मौत
हापुड़ जिले में एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
हापुड़ (उप्र), 3 जुलाई : हापुड़ जिले में एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनीत भटनागर ने बताया कि हाफिजपुर क्षेत्र के रफीकनगर मोहल्ले के निवासी दानिश (40) बुधवार देर रात अपने दो बच्चों मायरा (11) और समायरा (10) तथा भाई सरताज के बच्चों समर (आठ) और मिहिम (10) के साथ मोटरसाइकिल से अपने परिचित के फार्म हाउस पर स्विमिंग पूल में नहाने गए थे.
उन्होंने बताया कि लौटते समय बुलंदशहर मार्ग पर ‘मिनीलैंड स्कूल’ के बाहर एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़े : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नवनिर्वाचित टीम सम्मानित, गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को खास बनाने की तैयारी
भटनागर ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक की तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

