एजेंसी न्यूज

Indian Kidnapped in Mali: माली में तीन भारतीयों का अपहरण, भारत ने की रिहाई सुनिश्चित करने की अपील

भारत ने बुधवार को पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के विभिन्न हिस्सों में सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बीच तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण होने पर गहरी चिंता व्यक्त की. भारतीयों के अपहरण के एक दिन बाद, भारत ने बुधवार को माली सरकार से उनकी "सुरक्षित और शीघ्र" रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा.

Indian Kidnapped in Mali: माली में तीन भारतीयों का अपहरण, भारत ने की रिहाई सुनिश्चित करने की अपील
Credit-(Pixabay)

नयी दिल्ली, 3 जुलाई : भारत ने बुधवार को पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के विभिन्न हिस्सों में सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बीच तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण होने पर गहरी चिंता व्यक्त की. भारतीयों के अपहरण के एक दिन बाद, भारत ने बुधवार को माली सरकार से उनकी "सुरक्षित और शीघ्र" रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा.

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कायेस स्थित डायमंड सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत भारतीयों के अपहरण के संबंध में "गहरी चिंता" व्यक्त की. विदेश मंत्रालय ने कहा, "यह घटना एक जुलाई को हुई, जब सशस्त्र हमलावरों के एक समूह ने फैक्टरी परिसर में समन्वित हमला किया और तीन भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बना लिया." यह भी पढ़ें : वाईएसआरसीपी समर्थक के परिजनों ने उसकी मौत के पीछे साजिश का आरोप लगाया

अपहरण की जिम्मेदारी किसी संगठन या व्यक्ति ने नहीं ली है. अल-कायदा से संबद्ध जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ने मंगलवार को माली में हुए समन्वित हमलों की जिम्मेदारी ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).