लापता विधायक अनिल पाटिल ने NCP में वापसी के दिए संकेत, BJP सांसद ने शरद पवार से की मुलाकात
एनसीपी ने रविवार को कहा कि लापता चल रहे उनके विधायकों में से एक अनिल पाटिल ने शरद पवार के नेतृत्व में विश्वास जताया है, जो पार्टी में उनकी वापसी का संकेत देता है. एक अन्य महत्त्वपूर्ण घटना में, बीजेपी सांसद संजय काकडे और राकांपा नेता जयंत पाटिल, छगन भुजबल और बबन शिंदे ने सुबह शरद पवार से यहां उनके आवास पर मुलाकात की.