देश

नई महाराष्ट्र सरकार राज्य के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध होगी: BJP अध्यक्ष अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को भरोसा जताया कि देवेन्द्र फड़णवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के शासन में महाराष्ट्र विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा. फड़णवीस ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शाह ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद ट्वीट कर फड़णवीस और राकांपा नेता अजित पवार को बधाई दी.

नई महाराष्ट्र सरकार राज्य के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध होगी: BJP अध्यक्ष अमित शाह
अमित शाह (Photo Credits: ANI)

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को भरोसा जताया कि देवेन्द्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के शासन में महाराष्ट्र विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा. फड़णवीस ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शाह ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद ट्वीट कर फड़णवीस और राकांपा नेता अजित पवार को बधाई दी. पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: सरकार गठन पर शरद पवार ने दी सफाई, कहा- यह अजित पवार का निजी फैसला

शाह ने ट्वीट किया, "देवेंद्र फड़णवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अजित पवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई."

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को लेकर महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फड़णवीस का विवादित बयान- कहा वे तो ‘पार्ट टाइम’ नेता हैं

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि यह सरकार महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी और प्रदेश में प्रगति के नये मापदंड स्थापित करेगी." भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी फड़णवीस और अजित पवार को बधाई दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2019 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).