कोरोना वायरस महामारी से निपटने की तैयारियों पर माकपा ने उठाये सवाल
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 31 जनवरी को सामने आया था, लेकिन उस समय मोदी सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के आयोजन में व्यस्त थी।’’