ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में टीका विकसित करने की काम में लगी टीम का नेतृत्व कर रहे एंड्रयू पोलार्ड ने कहा, ‘‘चिकित्सीय अध्ययन बहुत बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहा है और हम बुजुर्गों में भी इस टीके का परीक्षण शुरू करने जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह टीका पूरी आबादी को सुरक्षा मुहैया करा सकता है।’’
ट्रंप ने इस सप्ताह न केवल दो अध्यननों को नकार दिया बल्कि बिना सबूतों के यह भी कह दिया कि ये अध्ययन करने वाले लोग राजनीति से प्रेरित हैं और कोरोना वायरस पाबंदियों को खत्म करने के उनके प्रयासों पर पानी फेरना चाहते हैं।
नागपुर के जिलाधीश और शहर के पुलिस आयुक्त ने यह दलील दी। कोविड-19 निषेध क्षेत्रों के संदर्भ में उन्होंने सत्रांजीपुरा व मोमिनपुरा का जिक्र किया।
पति के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद किराये के दो कमरे के मकान में दो बच्चों के साथ रह रहीं 32 वर्षीय रश्मि (बदला हुआ नाम) दूध, सब्जी और अन्य तमाम जरुरी चीजों के लिए पूरी तरह से अपने पड़ोसियों पर निर्भर है। अच्छी बात यह है कि लोग बखूबी अपना पड़ोसी धर्म निभाते हुए रश्मि और उनके बच्चों की हरसंभव मदद कर रहे हैं।
आरबीआई ने प्रमुख उधारी दर रेपो को 0.40 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत कर दिया है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अचानक हुई बैठक में वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए रेपो दर में कटौती का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
पाकिस्तान में रिकॉर्ड 2,603 मामले आने के बाद शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार चली गई. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 50 मरीजों ने दम तोड़ दिया. संघीय सरकार ने पेशावर में बाचा खान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने का फैसला किया है.
विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने महामारी से प्रभावित सत्र को बचाने के लिये संशोधित कैलेंडर घोषित किया है।
एक नए अध्ययन के मुताबिक सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के लिए पहले स्तर के रिसेप्टर एसीई2 की मात्रा और मानव शरीर की बनावट में यह राज छुपा है कि आखिर बच्चों के मुकाबले वयस्क इस संक्रमण से ज्यादा प्रभावित क्यों हो रहे हैं।
ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप सारंगी, मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी, डीजीपी अन्हय और अन्य ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।
गृह मंत्रालय के आदेशानुसार जिन लोगों को भारत आने की अनुमति दी गई है, उनमें वे ओसीआई कार्ड धारक शामिल हैं, जो परिवार में किसी आपात स्थिति के कारण देश आना चाहते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में शुक्रवार को विपक्षी दलों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक आरंभ हुई जिसमें कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रवासी श्रमिकों की स्थिति और मौजूदा संकट से निपटने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों एवं आर्थिक पैकेज पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी. बैठक में, कुछ प्रदेशों में श्रम कानूनों में किए गए हालिया बदलावों को लेकर भी चर्चा होगी.
भाजपा उपाध्यक्ष एवं सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि यह पाठ्यकम सभी के लिये खुला होगा और दलगत भावना से ऊपर होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसका लक्ष्य ‘‘सुशासन साक्षरता’’ बढ़ाना है।
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 12,319 पहुंच गई।
दुरईसामी कमलालयम स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरूगन और वरिष्ठ नेता एल गणेशन की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
एसोचैम की पर्यटन परिषद के प्रमुख सुभाष गोयल ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से मौजूदा समय में 3.8 करोड़ लोगों का रोजगार दांव पर लगा है।
अरब न्यूज ने खशोगी के बेटों की घोषणा पर स्पष्टता देते हुए कहा कि बेटों के माफ कर देने से हत्यारे मौत की सजा से बच सकते हैं लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं है कि उनकों कोई भी सजा नहीं मिलेगी. मामले में दोषी पाए गए 11 लोगों में से पांच को मौत की सजा सुनाई गई, तीन को कुल 24 वर्ष जेल की सजा हुई और अन्य बरी हो गए.
यह विधेयक पिछले वर्ष हांगकांग में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में लाया गया है।
इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आईएमसी आयुक्त प्रतिभा पाल ने इस मामले में अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए निगम के जोनल अधिकारी चेतन पाटिल को निलंबित कर दिया है।
प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से इस मामले की सुनवाई करते हुये केन्द्र को नोटिस जारी किया। केन्द्र को इस मामले में चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।
इससे पहले मार्च में केंद्रीय बैंक ने एक मार्च 2020 से 31 मई 2020 के बीच ऋण (एक साल और उससे अधिक अवधि वाले कर्ज) के भुगतान पर तीन महीनों की मोहलत दी थी।