95 वर्षीय बलबीर के परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं ।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक मौत के बाद बच्ची के नमूने को जांच के लिए भेजा गया था और रिपोर्ट में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव से ऑनलाइन संवाद में हर्षवर्धन ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए टीका विकसित करने का प्रयास कर रही है।
कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये पूरे देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। इसके कारण तब से ही उड़ानों का वाणिज्यिक परिचालन बंद है। करीब दो महीने बंद रहने के बाद सोमवार से देश में घरेलू यात्री उड़ानें पुन: शुरू होने जा रही हैं।
कोरोना वायरस संक्रमित मिले ताजा मामलों में ज्यादातर मरीज बाहर से यात्रा करके प्रदेश में आए हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से साझा किए गए विवरण के मुताबिक, इसके साथ ही शहर में कुल 87 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
नौकरी छोड़कर जाने वाली नर्सों में अधिकांश केरल की हैं।
अधिकारी ने बताया कि विशेष रेलगाड़ी रविवार सुबह 11 बजे जिरिबाम रेलवे स्टेशन पहुंची और जिला प्रशासन एवं नगारिक समाज संगठन के नेताओं ने उसमें सवार यात्रियों की अगवानी की।
जेल अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय कारागर में संक्रमण का यह पहला मामला सामने आया है। संक्रमित पाए गए अधिकारी केंद्रीय कारागार नंबर-7 में तैनात हैं और तिहाड़ जेल कर्मचारी आवास परिसर में रहते हैं।
हालांकि कंपनी ने सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि यह 1,800 करोड़ रुपये से 2,000 करोड़ रुपये के आसपास का हो सकता है।
रविवार रात जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक तटीय राज्य में अब भी 47 मरीजों का कोविड-19 संक्रमण का इलाज चल रहा है। अभी तक 19 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
उच्च न्यायालय ने राज्य की कोरोना वायरस जांच नीति को मामलों को नियंत्रित करने का बनावटी तरीका करार दिया था।
इलाके में गतिरोध के बीच भारतीय सेना ने रविवार को उन खबरों का खंडन किया जिसमें पूर्वी लद्दाख में गत कुछ दिनों में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय गश्ती दल को हिरासत में लेने का दावा किया गया था। लेकिन सेना ने इलाके की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
हालांकि, उड़ानें सोमवार से शुरू हो रही हैं लेकिन फिलहाल प्रत्येक शहर के लिए न्यूनतम उड़ानें निर्धारित की गई हैं और कुछ हवाई अड्डे ऐसे भी हैं जहां से परिचालन सोमवार को शुरू नहीं होगा।
ऐसा ही एसओपी सरकार ने उन लोगों के लिए भी जारी किया है जो भारत में फंसे हैं और विदेश यात्रा की इच्छा रखते हैं।
एमएमआरसीएल ने एक बयान में कहा कि वह दो कोविड देखभाल केंद्र बना रही है, जिनमें कुल 1,050 बिस्तर होंगे।
उन्होंने कहा कि यह घटना सभी समुदायों के लिए सबक है कि जब देश कोई सामूहिक निर्णय लेता है तो अनुशासित होकर उसका पालन करना चाहिए।