दक्षिण पूर्वी दिल्ली में डिलीवरी करने वाले को लूटा
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 24 मई दक्षिण पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में दो रेस्तरां प्रबंधकों और उनके रिश्तेदार ने खाना डिलीवरी करने वाले एक व्यक्ति को अकेला पाकर कथित तौर पर उसे लूट लिया।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की और शनिवार को दिल्ली के गढ़ी क्षेत्र में मामराज मोहल्ले से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और चाकू बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान निशांत कुमार (21), उसके भाई सुशांत कुमार (24) और उनके रिश्तेदार सुमित कुमार (25) के रूप में की गई है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि निशांत और सुमित शराब के लती हैं और लॉकडाउन के कारण उनके पास पैसे की कमी हो गई थी जिसके चलते वे शराब का सेवन नहीं कर पा रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

