हिंदुजा भाइयों की संपत्ति का विवाद ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में पहुंचा, 16 अरब पाउंड की प्रॉपर्टी के हैं मालिक
ब्रिटेन के अग्रणी कारोबारी समूह हिंदुजा ग्रुप के भाइयों का संपत्ति को लेकर विवाद इंग्लैंड के उच्च न्यायालय में पहुंच गया है. हिंदुजा परिवार ब्रिटेन के अरबपतियों में आता है. यह मामला अदालत में परिवार के ‘संरक्षक’ कहे जाने वाले 84 वर्षीय श्रीचंद परमानंद हिंदुजा लेकर गए हैं. यह समूह वाहन, होटल, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यरत है.