देश की खबरें | देश में 23 जून तक 73.5 लाख से ज्यादा नमूनों की हुई है जांच : आईसीएमआर

नयी दिल्ली, 24 जून देश में कोविड-19 के संक्रमण के बाद से 23 जून तक 73.5 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी है और मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 2.5 लाख जांच की गयी । आईसीएमआर के अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया ।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश में कोविड-19 की जांच के लिए अब तक 1,000 प्रयोगशालाओं को अनुमति दी है। वर्तमान में प्रति दिन तीन लाख नमूनों की जांच हो सकती है।

यह भी पढ़े | Coronil: बढ़ेगी पतंजलि की मुश्किलें, उत्तराखंड सरकार भेजेगी नोटिस.

जांच के लिए कुल 1,000 प्रयोगशाला में 730 सरकारी हैं और 270 निजी क्षेत्र की हैं । इसमें आरटी-पीसीआर लैब (557), ट्रूनेट लैब (363) और सीबीएनएएटी लैब (80) भी शामिल हैं ।

आईसीएमआर ने मंगलवार को जारी परामर्श में कहा, ‘‘इतनी कवायद के बावजूद भारत जैसे बड़े देश में जांच तक पहुंच एक बड़ी चुनौती है । त्वरित जांच के लिए परीक्षण की क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है । ’’

यह भी पढ़े | Bihar Regiment: भारतीय सेना के लिए अहम है बिहार रेजिमेंट, जानें इससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्‍य.

कुछ खास स्थिति में एंटीबॉडी टेस्ट के साथ सीरोसर्वे जांच भी की जाती है ।

इसके मद्देनजर देश के विभिन्न भागों में जांच की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अन्य जांच पद्धति को शामिल करने का सुझाव दिया गया है ।

कोविड-19 की जांच के लिए आरटी-पीसीआर सबसे मानक परीक्षण है और नतीजे मिलने में चार-पांच घंटे लगते हैं ।

आईसीएमआर ने हाल में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए रैपिड एंटीजन जांच के इस्तेमाल को भी मंजूरी दी है । इससे 30 मिनट में जांच के नतीजे आ जाते हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)