देश की खबरें | दिल्ली में मानसून के बादलों ने दी दस्तक, कई इलाकों में जमकर बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के बादलों की दस्तक के साथ ही बुधवार को कई इलाकों में जमकर बारिश हुई।
नयी दिल्ली, 24 जून राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के बादलों की दस्तक के साथ ही बुधवार को कई इलाकों में जमकर बारिश हुई।
शहर के कई इलाकों और प्रमुख चौराहों पर पानी भरने से यातायात भी बाधित हुआ।
यह भी पढ़े | Coronil: बढ़ेगी पतंजलि की मुश्किलें, उत्तराखंड सरकार भेजेगी नोटिस.
भारत मौसम विज्ञान के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, ‘‘ मानसून के बादलों ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। कई स्थानों पर बारिश हुई है। पूर्वानुमान के अनुरूप बृहस्पतिवार को मानसून के आगमन की घोषणा की जाएगी।’’
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के बादलों के कारण ही शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
यह भी पढ़े | Bihar Regiment: भारतीय सेना के लिए अहम है बिहार रेजिमेंट, जानें इससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य.
उन्होंने कहा कि मानसून आने की घोषणा बृहस्पतिवार को की जा सकती है।
श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के आगमन की घोषणा करने के लिए सभी मौसम केन्द्रों से पिछले 24 घंटे का (सुबह साढ़े आठ बजे तक) बारिश का आंकड़ा चाहिए होगा।
सामान्य तौर पर दिल्ली में मासनसून 27 जून को पहुंचता है।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश की संभावना जतायी है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

