उत्तर प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 607 नए मामले, 19 और मौतों के साथ मृतकों का आंकडा पहुंचा 649
उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 607 नये मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 21,548 हो गयी. बीते 24 घंटे में 19 और मौतों के साथ इस संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकडा 649 पहुंच गया है. प्रसाद ने बताया कि पूल टेस्टिंग के माध्यम से शुक्रवार को पांच-पांच नमूनों के 1,727 पूल लगाये गये.