कोलकाता, 27 जून शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की मंगलवार को रांची के मोराबादी में होने वाली शादी के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।
शादी के कार्ड में भी कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के निर्देशों को पालन करने की गुजारिश की गयी है।
यह भी पढ़े | भारतीय आलराउंडर विजय शंकर का बड़ा बयान, कहा- भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैन की गाली, मेरा पहला अनुभव.
दीपिका ने पीटीआई से कहा, ‘‘ मेहमानों के आने पर मास्क, सैनिटाइजर दिए जाएंगे। हमने विस्तृत व्यवस्था की है, एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बुक किया है ताकि सामाजिक दूरी का पालन ठीक से हो सके।’’
उन्होंन कहा, ‘‘हम किसी भी चीज को छुएंगे नहीं। हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहते है।’’
यह भी पढ़े | भुवनेश्वर कुमार ने कहा- धोनी की तरह परिणाम पर ध्यान नहीं देता.
दीपिका ने कहा कि सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे है और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिये गये हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमने मेहमानों के लिए दो अलग-अलग समय तय किये हैं। पहले बैच के 50 लोग शाम 5.30 बजे से सात बजे तक आयेंगे और बाकी के 50 मेहमान इसके बाद आयेंगे। मेहमानों के वहां रहने तक परिवार के लोग घर में रहेंगे।’’
भारतीय तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। दीपिका को विश्व नंबर एक बनाने में मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
दोनों की सगाई 2018 में हुई थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY