देश की खबरें | उत्तराखंड आपदा का एक सप्ताह : अपने बच्चों की बाट जोह रही है एक मां
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कहते हैं ना कि मां, मां होती है। मां मनुष्य की हो या जानवर की, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, वह अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है उत्तराखंड के चमोली जिले में जहां ऋषि गंगा, अलकनंदा में आयी बाढ़ के कारण लापता हुए अपने बच्चों की तलाश में पिछले सात दिन से एक कुतिया इंतजार कर रही है और इस आशा से बचावकर्मियों के पास बनी हुई है कि शायद उसके बच्चे भी बचा लिए जाएं।