एजेंसी न्यूज

Ind Vs Eng 2nd Test Day 2: पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से देखा चेपॉक टेस्ट, ट्विटर पर फोटो किया साझा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को इस शहर के दौरे के दौरान विमान से लिया गया एम ए चिदंबरम स्टेडियम का फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया।

Ind Vs Eng 2nd Test Day 2: पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से देखा चेपॉक टेस्ट, ट्विटर पर फोटो किया साझा
पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

चेन्नई, 14 फरवरी 2021. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को इस शहर के दौरे के दौरान विमान से लिया गया एम ए चिदंबरम स्टेडियम का फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया.

प्रधानमंत्री ने जब यह फोटो साझा किया उस समय चेन्नई के इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच के दूसरे दिन का खेल चल रहा था. इस ट्वीट में मैदान का फोटो दिख रहा जिसमें कुछ क्षेत्ररक्षक भी दिख रहे है. यह भी पढ़ें-Ind vs Eng 2nd Test Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, पंत और अश्विन समेत इन खिलाड़ियों ने बनाए प्रमुख रिकॉर्ड

पीएम मोदी का ट्वीट-

उन्होने तस्वीर के साथ भारत और इंग्लैंड के झंडे को साझा करते हुए लिखा, ‘‘ चेन्नई में चल रहे रोमांचक टेस्ट मैच को विमान से देखने का मौका मिला.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).