देश की खबरें | किसानों का राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन, रेलवे ने बताया ‘नगण्य’ असर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने बृहस्पतिवार को चार घंटे के लिए देशभर में ‘रेल रोको’ आंदोलन किया। वहीं, रेलवे ने कहा कि ट्रेन सेवाओं पर इस आंदोलन का नगण्य असर रहा, हालांकि अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को स्टेशनों पर ही रोक दिया।