जरुरी जानकारी | वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली से सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में बांड में निवेश पर कमाई में उछाल से वैश्विक शेयर बाजारों में फिर बिकवाली का दौर शुरू होने का असर बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयरों पर भी दिखा। इसके चलते वित्त, ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में भारी बिकवाली हुई, जिससे सेंसेक्स करीब 599 अंक लुढ़ककर 51 हजार के स्तर से नीचे आ गया।