देश की खबरें | आपरेशन गंगा के तहत भारत के लिये छह उड़ानें रवाना, पोलैंड में भारतीय दूतावास ने परामर्श जारी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूसी हमले के बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के भारत के अभियान ‘ ऑपरेशन गंगा ’ के तहत पिछले 24 घंटों में भारत के लिए छह उड़ानें रवाना हुई हैं। वहीं , पोलैंड में भारतीय दूतावास ने लवीव , तर्नोपिल और पश्चिमी यूक्रेन के अन्य हिस्सों में फंसे भारतीयों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द पोलैंड की सीमा में दाखिल होने के लिए बुडोमिर्ज सीमा चौकी पर पहुंचें।