देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 12 नए मरीज मिले, 47 ठीक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 12 नए मामले आए जबकि इसी अवधि में 47 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ईटानगर, दो मार्च अरुणाचल प्रदेश में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 12 नए मामले आए जबकि इसी अवधि में 47 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नए मामलों के साथ राज्य में अबतक महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 64,439 हो गई है।
राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ.लोबसांग जाम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में गत 24 घंटे के दौरान महामारी से किसी की मौत दर्ज नहीं की गई जिसकी वजह से कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 296 पर स्थिर है।
उन्होंने बताया कि अबतक 64,044 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। डॉ.जाम्पा के अनुसार गत दिन के मुकाबले मरीजों के ठीक होने की दर में मामूली सुधार हुआ है और यह 99.33 प्रतिशत से बढ़कर 99.39 प्रतिशत हो गयी है।
उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में इस समय 90 उपचाराधीन मरीज हैं। डॉ.जाम्पा ने बताया कि गत दिन संक्रमण की दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) 1.25 प्रतिशत थी जो मंगलवार को बढ़कर 4.63 प्रतिशत हो गई।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ.दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अबतक 16.37 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

