विदेश की खबरें | यूक्रेन में नागरिकों की हत्या की जा रही है, पर युद्ध अपराधों की जांच करना इतना कठिन क्यों है?
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिडनी, दो मार्च (द कन्वरसेशन) अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक करीम खान इस बात की जांच शुरू कर रहे हैं कि क्या यूक्रेन में युद्ध अपराध हुए हैं। वह तत्काल सबूतों को संरक्षित करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि लड़ाई जारी है। युद्ध अपराध अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है, जो युद्ध के संचालन और युद्ध के दौरान नागरिकों और कैदियों के प्रति व्यवहार को विनियमित करने का प्रयास करता है।