देश की खबरें | नोएडा पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में थाना फेस-3 पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश के ऊपर लूटपाट के दर्जनभर मामले दर्ज हैं। इसके पास से पुलिस ने लूट में प्रयोग होने वाली मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, कारतूस बरामद किया है।