एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे चढ़कर 76.15 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में उछाल और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के बीच बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़कर 76.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे चढ़कर 76.15 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 21 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में उछाल और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के बीच बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़कर 76.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपये में बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 76.28 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 76.36 से 76.09 प्रति डॉलर के बीच में झूलने के बाद अंत में 76.15 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। यह पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 15 पैसे की मजबूती को दर्शाता है।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.02 प्रतिशत बढ़कर 107.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 प्रतिशत की गिरावट लेकर 99.98 पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 3,009.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).