क्रिकेट

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

भारतीय टीम की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, ऋचा घोष और हरमनप्रीत कौर जैसे दमदार बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, एन.आर. श्री चरणी, क्रांति गौड़ और प्रेमा रावत अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम के पास निगार सुल्ताना, शोभना मोस्टारी, शारमिन अख्तर और दिलारा अख्तर जैसे बल्लेबाज हैं.

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Scorecard Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 10 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जा रहा हैं. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में अपने तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है. वहीं निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) की अगुवाई वाली बांग्लादेश महिला टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम चार में पहुंची है. यह भी पढ़ें: India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

भारत महिला टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आई है. टीम ने थाईलैंड को 94 रन, हांगकांग चीन को 137 रन और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. दूसरी तरफ बांग्लादेश महिला टीम ने इंडोनेशिया को 71 रन और यूएई को 34 रन से हराया, जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का लाइव स्कोरकार्ड (India Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team Match Live Scorecard)

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय महिला टीम ने 21 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश महिला टीम को सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच कोई भी मुकाबला टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. ऐसे में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा पूरी तरह भारी नजर आता है.

भारतीय टीम की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, ऋचा घोष और हरमनप्रीत कौर जैसे दमदार बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, एन.आर. श्री चरणी, क्रांति गौड़ और प्रेमा रावत अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम के पास निगार सुल्ताना, शोभना मोस्टारी, शारमिन अख्तर और दिलारा अख्तर जैसे बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में मरूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर, राबेया खान और फाहिमा खातून टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगी.

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. महिला एशिया कप 2026 में यहां अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि पिच धीमी रहने के कारण बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा. मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस पहले सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2026 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).