Mission 2022: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं के साथ की बैठक
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क बनाने और उन्हें साधने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई. उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा की सत्ता में वापसी के लिए मुफ्त अनाज योजना, आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का समर्थन मिलने को एक बड़ा कारण माना जाता है.