विदेश की खबरें | ईद-उल-फितर: तमाम परेशानियों के बीच लोगों के लिए खुशी लेकर आई ईद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईद का त्योहार मिस्र और कई मुस्लिम बहुल देशों में सोमवार से शुरू हुआ, जो इस्लामिक पाक माह रमजान के समापन का प्रतीक है। यूक्रेन में युद्ध के कारण वैश्विक खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इस बार त्योहार का जश्न कुछ जगह फीका दिख रहा है। कई लोग इस साल कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों से छूट मिलने के बाद दिल खोलकर जश्न मनाना चाहते हैं, तो कुछ आर्थिक मंदी से पेरशान हैं।