विदेश की खबरें | गाइया मिशन: इसके नवीनतम आंकड़ों से खगोलविद को मिल सकती हैं उपयोगी जानकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मिल्टन कैनेस (यूके), 14 जून (द कन्वरसेशन) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के गाइया मिशन ने अभी नया डेटा जारी किया है। गाइया उपग्रह को 2013 में एक अरब सितारों की सटीक स्थिति को मापने के उद्देश्य से अंतरिक्ष में भेजा गया था। सितारों की स्थिति, गति और चमक को मापने के अलावा, उपग्रह ने अन्य वस्तुओं की एक विशाल श्रृंखला पर डेटा एकत्र किया है।