एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 78.03 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में डॉलर के कमजोर रहने के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरता हुआ महज एक पैसे की तेजी के साथ 78.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 78.03 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर

मुंबई, 14 जून विदेशों में डॉलर के कमजोर रहने के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरता हुआ महज एक पैसे की तेजी के साथ 78.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू कारोबार का नीरस माहौल, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी तथा विदेशी पूंजी की बाजार से सतत निकासी से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 78.02 पर खुला। दिन के कारोबार में यह 77.90 के उच्चस्तर और 78.07 के निचले स्तर तक आया। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले महज एक पैसे बढ़कर 78.03 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

सोमवार को रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 78.04 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 153.13 अंक की गिरावट के साथ 52,693.57 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 105.02 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 0.72 प्रतिशत बढ़कर 123.15 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,164.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).