देश की खबरें | विपक्ष ने ‘अग्निपथ’ का विरोध किया, सरकार ने किया बचाव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दलों ने थल सेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती से जुड़ी नयी ‘‘अग्निपथ’’ योजना का विरोध और प्रदर्शनकारी युवाओं का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया तथा इस योजना को निरस्त करने या फिर रोक लगाने की मांग की।