देश की खबरें | इंटरपोल डेटाबेस आईसीएसई : बच्चों को ऑनलाइन यौन शोषण से बचाने के लिए सीबीआई का नया हथियार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) चुनिंदा देशों के लिए सुलभ इंटरपोल के अंतर्राष्ट्रीय बाल यौन शोषण (आईसीएसई) डेटाबेस में शामिल हो गया है, जिससे जांच एजेंसी को विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग कर इंटरनेट पर दृश्य-श्रव्य क्लिप से दुर्व्यवहार करने वालों, पीड़ितों और अपराध स्थल की पहचान करने के लिए अधिक क्षमता मिलेगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।