जरुरी जानकारी | बैंकिंग के अलावा कृषि को सुगम, किसानों को समृद्ध बनाना भी सहकारी बैंकों का काम है : शाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों (एआरडीबी) से कहा कि सहकारिता बैंकों को केवल बैंकिंग तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि खेती के विस्तार, उपज बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि को सुगम व किसानों को समृद्ध बनाने के लिए गांव-गांव में किसानों से संवाद कर उन्हें जागरूक बनाना भी एआरडीबी की ही जिम्मेदारी है।