देश की खबरें | गुजरात: बेमौसम बारिश से मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत, अगले 5 दिनों में और वर्षा की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कई हिस्सों में रविवार को बेमौसम बारिश हुई, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। इसी के साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई क्षेत्रों में और बारिश होने तथा अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है।