खेल की खबरें | खेलो इंडिया युवा खेल: रैंकिंग दौर में महाराष्ट्र के तीरंदाजों का दबदबा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की तेजल राजेंद्र साल्वे ने रविवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में लड़कियों के कंपाउंड क्वालीफाइंग दौर में 697 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
भागलपुर (बिहार), चार मई महाराष्ट्र की तेजल राजेंद्र साल्वे ने रविवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में लड़कियों के कंपाउंड क्वालीफाइंग दौर में 697 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
महाराष्ट्र के तीरंदाजों ने चार में से तीन स्पर्धाओं में शीर्ष रैंकिंग हासिल की।
दक्षिण कोरिया के सुवोन में 2024 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली तेजल ने दूसरे हाफ में 360 में से 353 अंक जुटाकर अपनी प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ दिया। टीम की उनकी साथी वैदेही हीराचंद्र जाधव (692) और पृथिका (690) ने क्वालीफायर में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
आंध्र प्रदेश के कोडंडापानी थौरनीश जाथ्या ने 655 अंक के साथ लड़कों के रिकर्व क्वालीफाइंग दौर में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने मेघालय के देवराज महापात्रा से दो अंक अधिक जुटाए।
गत चैंपियन बिहार के शुभम कुमार 16 तीरंदाजों में 14वें स्थान पर रहे। उन्होंने पिछले साल चेन्नई में क्वालीफाइंग दौर में 11वें स्थान पर रहने के बावजूद स्वर्ण पदक जीता था।
पिछले साल की रजत पदक विजेता शारवरी सोमनाथ शेंडे (महाराष्ट्र) लड़कियों के रिकर्व क्वालीफाइंग दौर में 667 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं।
पिछले साल मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा का स्वण जीतने वाले महाराष्ट्र के मानव गणेशराव जाधव 713 अंक के साथ लड़कों के क्वालीफाइंग दौर में शीर्ष पर रहे।
इस बीच पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन जम्मू-कश्मीर ने लड़कों के ग्रुप ए में उत्तराखंड को 3-2 (18-25, 25-20, 16-25, 27-25, 15-9) से हराया जबकि लड़कियों के ग्रुप बी मुकाबले में गुजरात ने केरल को 3-0 (25-12, 18-25, 25-18, 25-19) से शिकस्त दी।
लड़कियों के वर्ग के अन्य मुकाबलों में पश्चिम बंगाल ने ग्रुप ए में बिहार को 3-0 (25-9, 25-7, 25-9) जबकि तमिलनाडु ने ग्रुप बी में झारखंड को 3-0 (25-13, 25-11, 25-7) से हराया।
कबड्डी में हरियाणा के लड़कों की टीम ने राजगीर खेल परिसर में कर्नाटक पर 57-30 से आसान जीत के साथ अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।
गत चैंपियन हरियाणा की लड़कियों की टीम ने कड़े मुकाबले में पंजाब को 33-32 से हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

