Fall in Oil-Oilseed Prices: खाद्य तेल-तिलहन के आयात में बढ़ोतरी से कीमतों में गिरावट
सूरजमुखी और सोयाबीन जैसे सस्ते आयातित तेलों का आयात बढ़ने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सभी देशी तेल-तिलहनों के भाव औंधे मुंह गिरे, लेकिन उपभोक्ताओं को खुदरा बाजार में इस गिरावट का यथोचित लाभ नहीं मिल रहा है। सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, बिनौला जैसे देशी तेल- तिलहन के अलावा कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन जैसे आयातित तेल के भाव में पर्याप्त गिरावट आई है।