एजेंसी न्यूज

Ranji Trophy 2023: रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रभसिमरन और नमन की शतकीय पारियों से पंजाब ने सौराष्ट्र के खिलाफ बनायी बढ़त

सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और नमन धीर की शतकीय पारियों और दोनों के बीच शुरुआती विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी से पंजाब ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र के खिलाफ दूसरे दिन बुधवार को यहां स्टंप्स तक पांच विकेट पर 327 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

Ranji Trophy 2023: रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रभसिमरन और नमन की शतकीय पारियों से पंजाब ने सौराष्ट्र के खिलाफ बनायी बढ़त
रणजी ट्रॉफी ( Photo Credit: Wikipedia)

Ranji Trophy 2023: राजकोट, एक फरवरी सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और नमन धीर की शतकीय पारियों और दोनों के बीच शुरुआती विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी से पंजाब ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र के खिलाफ दूसरे दिन बुधवार को यहां स्टंप्स तक पांच विकेट पर 327 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. नमन ने 180 गेंद की पारी में नौ चौके और सात छक्के की मदद से 131 रन बनाये जबकि प्रभसिमरन ने 158 गेंद में 126 रन की पारी के दौरान 13 चौके और तीन छक्के जड़े. यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने उत्तराखंड पर कसा शिकंजा

सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 303 रन बनाये थे जिससे पंजाब के पास अब 24 रन की बढ़त है और उसके पांच विकेट बाकी है. दिन का खेल खत्म होते समय कप्तान मंदीप सिंह 39 और विकेटकीपर अनमोल मल्होत्रा 16 रन बनाकर खेल रहे थे. दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान तीन रन पर करने के बाद प्रभसिमरन और नमन ने पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई और लंच से पहले विरोधी टीम के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा. लंच के बाद हालांकि गेंदबाजों ने सौराष्ट्र की वापसी करायी.

सौराष्ट्र के लिए शतक लगाने वाले पार्थ भट ने प्रभसिमरन को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलायी। इसके बाद बल्लेबाजी के लिये आये पुखराज मान (एक) भी जल्दी पवेलियन लौट गये.

नमन को इसके बाद कप्तान मंदीप का अच्छा साथ मिला लेकिन उनके आउट होने के बाद पंजाब ने जल्दी जल्दी अनमोलप्रीत सिंह (नौ रन) और नेहा ल वडेरा (चार रन) के विकेट गंवा दिये.

सौराष्ट्र के लिए धर्मेंद्रसिंह जडेजा और युवराजसिंह डोडिया ने दो-दो विकेट लिये। पार्थ को एक सफलता मिली.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).