Budget 2023: ग्रामीण विकास मंत्रालय, मनरेगा के आवंटन में की गई कटौती
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट के अनुसार, शुरुआत में 2022-23 के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय को 1,35,944.29 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. हालांकि, संशोधित अनुमानों के अनुसार, जो संभावित व्यय की मध्य-वर्ष की समीक्षा है, यह बढ़कर 1,81,121 करोड़ रुपये हो गया है.