विदेश की खबरें | तुर्किये में ठीक तरह से राहत एवं बचाव कार्य नहीं चलाने को लेकर लोगों में रोष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बॉनकुक ने मलबे से अपनी मां को निकालने में मदद के लिए अंताक्या शहर में घंटों तक खोज की लेकिन उसे कोई भी नहीं मिला जो उसकी मदद कर सके। वह अपनी मां से बात कर पा रहा था, उनका हाथ पकड़ पा रहा था, उन्हें पानी पिला पा रहा था। हालांकि काफी मिन्नतों के बावजूद कोई भी मदद के लिए नहीं आया और भूकंप के अगले दिन मंगलवार को उसकी मां की मृत्यु हो गई।