देश की खबरें | बंगाल में कानून-व्यवस्था अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर : ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को 2024 में भाजपा को हराने के अपने आह्वान को दोहराया और कहा कि देश को “अराजकता को समाप्त करने के लिए जनता की सरकार” लाने का प्रयास करना चाहिए।
कोलकाता, 13 फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को 2024 में भाजपा को हराने के अपने आह्वान को दोहराया और कहा कि देश को “अराजकता को समाप्त करने के लिए जनता की सरकार” लाने का प्रयास करना चाहिए।
बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की हालिया टिप्पणी के स्पष्ट संदर्भ में बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि उनके राज्य में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहतर है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों में 'आतंक फैलाया' है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “सीमावर्ती इलाकों में बेगुनाह लोगों को मारा जा रहा है। केंद्र इन हत्याओं की जांच के लिए तथ्यान्वेषी दलों को भेजने की जहमत नहीं उठाता।”
वैलेंटाइन डे पर गाय को गले लगाने की केंद्र की अब निरस्त कर दी गई अधिसूचना का उपहास उड़ाते हुए बनर्जी ने आश्चर्य व्यक्त किया कि अगर गाय व्यक्ति को टक्कर मारती है, तो क्या होगा।
उन्होंने कहा, “अगर गाय हमें टक्कर मारती है, तो क्या होगा? क्या वो (भाजपा) हमें मुआवजा देगी।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2023 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

