विदेश की खबरें | निक्की हेली ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी के लिए औपचारिक रूप से अभियान शुरू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी नेता निक्की हेली ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी के लिए बुधवार को औपचारिक रूप से अभियान की शुरुआत कर दी। इसके साथ ही, उन्होंने एक समय अपने नेता रहे एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले खुद को एक युवा और नये विकल्प के रूप में पेश किया है।