एजेंसी न्यूज

Tripura Assembly Elections-2023: त्रिपुरा में रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करें- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से विधानसभा चुनाव के दौरान बृहस्पतिवार को मतदान में रिकॉर्ड संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया.

Tripura Assembly Elections-2023: त्रिपुरा में रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करें- प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी (Photo : Twitter)

नयी दिल्ली, 16 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने त्रिपुरा के लोगों से विधानसभा चुनाव के दौरान बृहस्पतिवार को मतदान में रिकॉर्ड संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया.

मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘‘त्रिपुरा के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत बनाएं. मैं विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करता हूं कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें.’’ यह भी पढ़ें : Tripura Assembly Election: त्रिपुरा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 259 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया. राज्य में कुल 28.13 लाख मतदाता 3,337 मतदान केंद्रों में वोट डालेंगे और 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).