एजेंसी न्यूज

जुबैर ने उच्चतम न्यायालय से उप्र में दर्ज छह प्राथमिकियां रद्द करने की अपील की

'ऑल्ट न्यूज' के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनके खिलाफ दर्ज छह प्राथमिकियों को रद्द करने की अपील की.

जुबैर ने उच्चतम न्यायालय से उप्र में दर्ज छह प्राथमिकियां रद्द करने की अपील की
मोहम्मद जुबैर (Twitter)

नयी दिल्ली, 14 जुलाई : 'ऑल्ट न्यूज' के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनके खिलाफ दर्ज छह प्राथमिकियों को रद्द करने की अपील की.

जुबैर ने नयी याचिका में सभी छह मामलों में अंतरिम जमानत देने की अपील भी की है. यह भी पढ़ें : किसी शब्द पर प्रतिबंध नहीं; सदस्य मर्यादा के भीतर बात रखने को स्वतंत्र : बिरला

उनकी याचिका में इन छह मामलों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल गठित किये जाने को भी चुनौती दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).