जरुरी जानकारी | जूम बेंगलुरु में प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जूम वीडियो कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए बेंगलुरु में एक नया प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करेगी और अगले कुछ वर्षों में प्रमुख पदों पर नियुक्तियां करेगी।

बेंगलुरु, 21 जुलाई जूम वीडियो कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए बेंगलुरु में एक नया प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करेगी और अगले कुछ वर्षों में प्रमुख पदों पर नियुक्तियां करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पूरे भारत में उपयोगकर्ताओं द्वारा जूम को बड़े स्तर पर अपनाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

बयान में कहा गया, ‘‘जनवरी से अप्रैल 2020 के बीच भारत में जूम के मुफ्त उपयोगकर्ता साइन अप में 6,700 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’’

कंपनी ने कहा कि उसका एक कार्यालय पहले ही मुंबई में है और वहां दो डेटा केंद्र हैं। कंपनी ने आगे बताया कि बेंगलुरु में विस्तार से उसके मौजूदा अनुसंधान और विकास केंद्रों को मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

जूम ने कहा कि असाधारण इंजीनियरिंग और आईटी प्रतिभा के कारण उसने बेंगलुरु का चयन किया और जल्द ही वह इंजीनियरों, आईटी, सुरक्षा और कारोबार परिचालन क्षेत्र के पेशेवरों को नियुक्त करेगी।

कंपनी ने यह भी कहा कि जब तक कोविड-19 की स्थिति में सुधार नहीं होता है, उसके कर्मचारी घर से ही काम करेंगे।

कंपनी ने कहा, ‘‘जूम के लिए भारत रणनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण देश है और हमें यहां निरंतर वृद्धि और निवेश करने की उम्मीद है।’’

जूम के सीईओ एरिक एस युआन ने कहा, ‘‘हम भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान 2,300 से अधिक शिक्षण संस्थानों में मुफ्त में अपनी सेवाएं देकर गर्व महसूस कर रहे हैं और भारत के लोगों तथा सरकार के साथ काम जारी रखने के लिए तत्पर हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अगले कुछ वर्षों में प्रौद्योगिकी केंद्र के लिए प्रमुख कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें भारत की उच्च-शिक्षित इंजीनियरिंग प्रतिभा को शामिल किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\