खेल की खबरें | जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को पाकिस्तान का दौरा करने की अनुमति मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के चलते जिम्बाब्वे टीम को सरकार के ‘खेल और मनोरजंन आयोग’ (स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन कमिशन) से अनुमति की जरूरत थी। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को कहा कि उसे इस हफ्ते मंजूरी मिल गयी।
कोरोना वायरस महामारी के चलते जिम्बाब्वे टीम को सरकार के ‘खेल और मनोरजंन आयोग’ (स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन कमिशन) से अनुमति की जरूरत थी। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को कहा कि उसे इस हफ्ते मंजूरी मिल गयी।
जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को अक्टूबर के अंत और नवंबर में तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन ट्वेंटी20 मैचों की श्रृंखलायें खेलनी हैं।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Points Table Updated: CSK vs RR मैच के बाद यह रही आईपीएल 2020 की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि तीनों वनडे मुल्तान में एक ही स्टेडियम में जबकि तीन टी20 मैच रावलपिंडी में एक ही स्टेडियम में खेले जायेंगे।
मैचों में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, चोटिल Mitchell Marsh आईपीएल 2020 से हुए बाहर.
इन स्थलों को इसलिये चुना गया है क्योंकि इस महीने के अंत में पाकिस्तान घरेलू ट्वेंटी20 टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी कर रहा है जिससे पाकिस्तान में क्रिकेट बहाल होगा और अधिकारियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का अच्छा अनुभव हो जायेगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक जाकिर खान ने कहा, ‘‘जब तक जिम्बाब्वे की टीम आयेगी, हमें जैव सुरक्षित होटलों, खिलाड़ियों को ले जाने और लाने, स्थलों और खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम का काफी अनुभव हो चुका होगा क्योंकि इस श्रृंखला को कड़े कोविड-19 प्रोटोकॉल में खेला जायेगा। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)