एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रक्षा खर्च बढ़ाने पर सहमति के लिए नाटो नेताओं की बैठक में ज़ेलेंस्की को दरकिनार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2022 से रूस के साथ युद्ध में उलझा यूक्रेन हमेशा नाटो शिखर सम्मेलन में चर्चा के केंद्र में रहा है, लेकिन जब गठबंधन के नेताओं की वार्षिक बैठक हेग में शुरू हुई, तो जेलेंस्की कमरे में नहीं थे।

विदेश की खबरें | रक्षा खर्च बढ़ाने पर सहमति के लिए नाटो नेताओं की बैठक में ज़ेलेंस्की को दरकिनार किया गया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वर्ष 2022 से रूस के साथ युद्ध में उलझा यूक्रेन हमेशा नाटो शिखर सम्मेलन में चर्चा के केंद्र में रहा है, लेकिन जब गठबंधन के नेताओं की वार्षिक बैठक हेग में शुरू हुई, तो जेलेंस्की कमरे में नहीं थे।

इसके बजाय, जेलेंस्की ने शिखर सम्मेलन स्थल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित नेताओं के साथ आमने-सामने की बैठकों की एक श्रृंखला निर्धारित की। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में ओवल ऑफिस में ट्रंप और जेलेंस्की की झड़प हुई थी।

ट्रंप ने शिखर सम्मेलन में शामिल होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘ठीक है, हम स्पष्ट बातों पर चर्चा करेंगे। हम उनकी (जेलेंस्की) कठिनाई पर चर्चा करेंगे। उन्हें थोड़ी कठिनाई है। वह एक अच्छे आदमी हैं। मेरा मतलब है, मैं आज उनसे मिलने जा रहा हूँ। मुझे नहीं पता, मुझे लगता है कि हम यूक्रेन पर चर्चा करने जा रहे हैं।’’

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के प्रयास को अवरुद्ध कर दिया है।

इस संघर्ष ने यूक्रेनी शहरों को बर्बाद कर दिया है और हज़ारों नागरिकों की मौत हुई है। पिछले हफ़्ते ही रूस ने कीव पर सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया था।

मंगलवार को जेलेंस्की ने हेग में एक बैठक से दूसरी बैठक में भाग लिया। उन्हें शिखर सम्मेलन के मेज़बान नीदरलैंड से सैन्य सहायता के लिए वचन मिला, जिसमें रूसी ड्रोन को रोकने के लिए नए ड्रोन और रडार शामिल हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने घोषणा की कि ब्रिटेन यूक्रेन को 350 हवाई रक्षा मिसाइल प्रदान करेगा, जिसका वित्तपोषण जब्त रूसी परिसंपत्तियों पर ब्याज से जुटाई गई सात करोड़ पाउंड की राशि से किया जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).