जी5 ने सुरेखा सीकरी की आखिरी फिल्म 'क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है' की घोषणा की
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 ने बृहस्पतिवार को फिल्म 'क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है' की घोषणा की, जिसमें पंजाबी अभिनेता जस्सी गिल और दिवंगत सुरेखा सीकरी ने अभिनय किया है. सीकरी की यह आखिरी फिल्म है.
मुंबई, 19 अगस्त: स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 ने बृहस्पतिवार को फिल्म 'क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है' की घोषणा की, जिसमें पंजाबी अभिनेता जस्सी गिल और दिवंगत सुरेखा सीकरी ने अभिनय किया है. सीकरी की यह आखिरी फिल्म है. सौरभ त्यागी द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है जब ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ को एक नोट पर लिखा गया था और वह तुरंत वायरल हो गया था. "क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है" से लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति की बॉलीवुड करियर की शुरुआत हो रही है, जिसमें उनकी जोड़ी गिल के साथ बनी है.
उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की कहानी पर आधारित, यह फिल्म एक युवक, सिंटू (गिल) के बारे में है, जिसे सोनम गुप्ता (ज्योति) से प्यार हो जाता है और कहानी तब रोचक हो जाती है जब सोनम उसकी भावनाओं का प्रतिकार करती है, जिससे सिंटू और भी भ्रमित हो जाता है. एक नोट पर लिखी गई एक पंक्ति वायरल हो जाती है और फिर घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू होती है, जिसे कॉमेडी में अंदाज में प्रस्तुत किया गया है.
यह भी पढ़ें- सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म Bell Bottom, खास दोस्त अजय देवगन ने ट्वीट करके बढ़ाया हौसला
सीकरी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी, जिनका जुलाई में 75 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था. जी5 इंडिया के मुख्य वाणिज्य अधिकारी मनीष कालरा ने कहा कि वे रोमांस और हास्य से भरी एक सच्ची घटना पर आधारित एक काल्पनिक कहानी को पेश करने के लिए रोमांचित हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

